पाटन–मनरेगा में मजदूरों के हाजरी फ़ोटो खिंच कर आन लाइन प्रक्रिया से नाराज मजदूर अब प्रशासनिक आश्वसन के बाद सड़क से हट गए है डिप्टी कलेक्टर एवँ जनपद पंचायत के सीईओ मनीष साहू ने मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर हाजरी नए नियम के विषय मे बताया एवँ आन लाइन सिस्टम में आने वाली दिक्कत को दो दिन में उच्च अधिकरियो से मार्ग दर्शन लेकर कुछ हल निकालने के आश्वसन पश्चात चक्का जाम समाप्त किया गया
