पाटन– रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत हाजरी लेने के नए नियम को लेकर नाराज मजदूरों ने सांकेतिक चक्का जाम किया ग्राम पंचायत के द्वारा आज मजदूरों को हाजरी लेने के नए नियम जिसमे आन लाइन हाजरी ली जावेगी जिसमे 10-10 का ग्रुप बनाकर फ़ोटो लेकर हाजरी होगी इस नए नियम से मजदूर सहमत नही दिखे एवं उन्होंने इस नियम का विरोध किया उनका कहना है कि सर्वर डाउन रहता है तो कब तक हाजरी होने का इंतजार होगा जिससे कई लोगों के हाजरी नही हो पाएगी

