मचांदुर धान खरीदी केंद्र में भाजपा किसान मोर्चा उतई मंडल द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम समिति प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

उतई ।मचांदुर धान खरीदी केंद्र में भारतीय जनता किसान मोर्चा उतई मंडल के द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम सोसायटी प्रबंधक को ज्ञापन सौपा गया।

पढ़िए क्या लिखा गया है ज्ञापन में
माननीया सुश्री अनुसुईया उइके

राज्यपाल छत्तीसगढ़

श्रीमान जिलाधीश / अनुविभागीय अधिकारी ( रा . ) / तहसीलदार / राजस्व अधिकारी / समिति प्रबंधक महोदय ,जिला- दुर्ग

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किसानों को वर्मी कंपोस्ट के रूप में अमानक खाद को लेने की बाध्यता समाप्त करने एवं किसान हित में अन्य मुद्दों के संदर्भ में ज्ञापन बावत् ।

महोदया,

निवेदन है कि राज्य सरकार के द्वारा विगत साढ़े तीन वर्षों से किसान विरोधी नीतियां चलाई जा रही है और प्रदेश में किसान अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है । हालात ये है कि सैकड़ो किसान आत्महत्या कर चुके है । वर्तमान में अभी किसानी का समय आ रहा है और किसान को एक ओर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों को यूरिया खाद 625 रूपए प्रति क्विंटल उपलब्ध करा रही है , वहीं प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसानों को अमानक और घटिया खाद रेत , मिट्टी मिला गोबर लेने के लिए प्रति एकड़ 3 बोरी ( 90 किलो ) 1000 रूपए क्विंटल में लेने के लिए बाध्यता कर किसानों को लूटने का काम कर रही है । जिससे प्रदेश के किसानों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है एवं किसान आगामी सीजन में खेती कर पाने में असमर्थ नजर आ रहे है । चूंकि छत्तीसगढ़ की पहचान किसानों से है। और आज प्रदेश में किसानों के हालात बद से बदतर है । अमानक वर्मीकंपोस्ट खाद की बाध्यता से प्रदेश भर के किसानों की गाढ़ी कमाई गोबर के साथ मिट्टी में मिल जायेगी । जिसमें किसानों के 700 करोड़ रूपए की डकैती राज्य सरकार द्वारा किया जाने वाला है । अतः आपसे आग्रह है कि निम्न बिंदुओं पर भाजपा किसान मोर्चा की मांगों को निराकरण करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने का कष्ट करें । मांगे निम्नानुसार है : राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी किसानों को प्रति एकड़ 3 बोरी ( 90 किलो ) गोबर खाद खरीदी की बाध्यता समाप्त कर किसानों को एच्छिक रूप से वर्मीकंपोस्ट खरीदने की छूट हो साथ ही वर्मीकंपोस्ट मानक हो एवं रेत व मिट्टी मिला हुआ न हो । | प्रदेश सरकार द्वारा हाल में ही जारी राजीव गांधी न्याय योजना के अंतिम किस्त की राशि में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती करते हुए करीब 470 करोड़ की राशि किसानों को कम जारी की गई है । इस अंतर की राशि को तत्काल किसानों को जारी किया जाये । प्रदेश सरकार राज्य में सरकार बनने से पहले किसानों का दाना – दाना धान खरीदने वादा किया गया था । चूंकि छत्तीसगढ़ में रवि की फसल भी पर्याप्त मात्रा में होती है अतः पूरे प्रदेश में किसानों के रवि फसल की खरीदी 2500 रूपए प्रति क्विंटल में तत्काल प्रारंभ किया जावे । राज्य सरकार द्वारा सरकार बनने से पहले अपने घोषणा पत्र में पूर्व सरकार की लंबित 2 वर्षों के धान बोनस देने का वादा किया था । किंतु सरकार को आज साढ़े 3 वर्ष से अधिक हो गए है बकाया बोनस की राशि तत्काल किसानों को जारी की जावे । राज्य सरकार प्रति वर्ष गिरदावरी के नाम पर किसानों के रकबे में लगातार कटौती कर रही है । कहीं मेढ़ काटे जा रहे है कहीं खेत ही कम कर दिया जा रहा है जिससे पूरे प्रदेश के किसान आकोशित है , किसान के संपूर्ण खेतीहर रकबे का 15 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी किया जावे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव,जिला महामंत्री ललित चंद्रकार,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंदराम गौतम,प्रीतपाल बेलचंदन,टीकमराम साहू,सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक घनश्याम दिल्लीवार,जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन,महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्रकार,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,जिला कार्यकारणी सदस्यग, लुकेश देवांगन,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत,लेखुदास साहू,गोपाल साहू,राकेश चंद्रकार,योगेंद्र दिल्लीवार,सुरेश देशमुख,हेमलता देशमुख सरपंच चंदखुरी,राजेश चंद्रकार,ऋतुराज पिपरिया,किशन यादव,कमलेश देशमुख,जगन्नाथ देवांगन,नारायण प्रसाद देशमुख,विक्रम दिल्लीवार,धरमपाल पिपरिया,यशवंत चंद्रकार,वीरेंद्र चंद्रकार,राहुल साहू,हेमेंद्र सिंह,गौतम राम साहू,आत्माराम साहू,देवेंद्र सिन्हा,मनोज चंद्रकार, अजय चौहान,सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवं किसान उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *