मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित कटेकल्याण में चौपाल लगाकर ,विकास कार्यो की घोषणा किया,,

बस्तर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर  दौरे पर हैं। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित इलाके कटेकल्याण में मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई। छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री कटेकल्याण पहुंचा है। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं पूछी। महिलाओं से बात की। फिर एक के बाद एक घोषणाएं कर नक्सल इलाके को रौशन करने का फरमान जारी कर दिया। सीएम ने पूछा यहां बिजली आती है या नहीं। इस पर लोगों ने कहा बार-बार गुल होती है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में सब स्टेशन खोलने की घोषणा कर दी।
कटेकल्याण में मुख्यमंत्री द्वारा की गई  घोषणाएं

कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा।

बिजली की समस्या दूर करने के लिए सब स्टेशन स्थापित होगा।

कटेकल्याण से जुड़े आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन बनेगा।

कटेकल्याण दंतेश्वरी मंदिर में तालाब के सौंदर्यीकरण होगा।

आश्रित गांव लखारास में एनीकट का निर्माण किया जाएगा।

कुंआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खुलेगा।

नवजात और छोटे बच्चों के साथ पहुंची थी महिलाएं 
नक्सल प्रभावित गांव लाखारस के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं सीएम को देखने और उनसे मिलने के लिए आतुर थीं। छात्राओं ने कहा कि स्कूल में मुख्यमंत्री के बारे में बताया जाता है। आज पहली बार उन्हें देख कर बहुत अच्छा लगा। स्थानीय महिलाएं भी अपने नवजात और छोटे बच्चों को लेकर पहुंची थी। वह घंटों वहां सीएम को देखने का इंतजार करती रहीं और फिर खुश हो गईं।

पहली बार सीएम को सामने से देखा 
महिलाओं ने कहा कि हमने अपने मुख्यमंत्री को आज तक सिर्फ तस्वीरों में देखा है। टीवी में देखा, आज पहली बार ऐसा मौका मिला, जब हमने उनको सामने से देखा। वह बहुत सारी घोषाणाएं करके गए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां पारंपरिक ढेंकी चावल बनाने वाली महिलाओं से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *