पाटन.हैलो मैं मुख्यमंत्री भुपेश बघेल बोल रहा हूँ। अपने मोबाइल फोन पर यह सुनते ही जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम खुशी से उछल पड़ी। वे लॉक डाउन के कारण अपने परिवार के साथ घर पर ही थी। सीएम बघेल ने उससे क्षेत्र के बारे में जानकारी लिया। लॉक डाउन का पालन क्षेत्र की जनता से कराने अपील भी किया । इसके अलावा स्थानीय विषयो पर जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम ने सीएम को अवगत भी कराया। आज सीएम श्री बघेल पाटन के कई जनप्रतिनिधियों से फोन पर बातकर हालात कैसे है इसकीं जानकारी लिया।
अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम से फोन पर बातचीत किया। उन्होंने कोरोना के बचाव के उपाय के सबन्ध में स्थानीय स्तर पर किये जा रहे प्रयास की जानकारी लिया। इसके अलावा ग्रामो में पेयजल की स्थिति, निस्तारी की स्थिति व गरीबो को राशन वितरण की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की।
