आवंला बगीचे में हुए युवक के हत्या का खुलाशा,, मित्र ही निकले हत्यारे

पाटन। दिनांक 20 मई को काॅलर व्दारा थाना पाटन के डाॅयल 112 वाहन को संपर्क कर बताया कि आवंला बगीचा रवेली राखी रोड के पास कोई अज्ञात व्यक्ति पडा हुआ है। थाना पाटन के ईआरव्ही वाहन के स्टाफ व्दारा तत्काल मौके पर पहुॅचकर अज्ञात व्यक्ति को ईलाज हेतु सीएचसी. पाटन में भर्ती कराया गया। जहाॅ ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर को अवगत कराते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी. पाटन श्री देवांश सिंह राठौर थाना पाटन हमराह उनि. राधेश्याम जुर्री के साथ घटना स्थल पहुॅचकर नास्ता प्लेट एवं अन्य खाने पीने का सामान एवं घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया गया।
मर्ग जाॅच के दौरान पता चला कि घुघवा मोड के पास स्थित होटल में यह नास्ता प्लेट मिलता है जिस पर से आसपास सीसीटीवी फुटेज देखकर मृतक का फोटो दिखाकर पता किया गया जिसमे चार युवक एक ही वाहन पल्सर क्रमांक सीजी 07 एलएम.1734 होना पता चला सिविल टीम लगाकर पतासाजी करने पर मृतक की पहचान अजय कुमार गौतम पिता स्व. फिरंतु राम उम्र 20 वर्ष साकिन जागृति चैक थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग होना पाया एवं उसके साथ वाहन मे बैठे।

01 नरेन्द्र कुमार ध्रुव पिता राजकुमार धु्रव उम्र 22 वर्ष साकिन पुरैना थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग छ.ग.
02 प्रकाष कुमार विष्वकर्मा पिता त्रिभुवन विष्वकर्मा उम्र 20 वर्ष साकिन जागृति चैक भिलाई 03जिला दुर्ग छ.ग.
03 अनिल कुमार विष्वकर्मा पिता सुकदेव विष्वकर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन जागृति चैक भिलाई 03जिला दुर्ग छ.ग.
को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर मृख्य आरोपी नरेन्द्र कुमार ध्रुव ने बताया कि अजय कुमार गौतम का उसकी बहन के साथ अश्लील बाते कर रहा था जिसे कई बार मना करने पर नही मान रहा था जिससे वह अपने दोस्तो के साथ मिलकर योजना बनाकर रवेली राखी रोड आंवला बगीचा में लाकर साथ शराब पीकर वहाॅ रखे डण्डे से एवं चाकू से उसके शरीर पर प्राणघातक हमला कर घटना स्थल से फरार हो गया।
उक्त आरोपीयों व्दारा अपना अपराध स्वीकार करने पर अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
उक्त समस्त कार्यवाही में एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी उनि. राधेश्याम जुर्री,सउनि. बहादुर प्र.आर. चालक ठाकुर राम यादव धर्मेन्द्र सूर्यवंशी,होमन साहू आरक्षक पंकज कुमार ,शाहबाज, साइबर टीम का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *