नारी बारी – मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक
मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई
जहां पर भाजपा सरकार की लाभार्थी योजनाओं के बारे में 30 मई 2022 से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में विचार किया गया
तथा इसी क्रम में जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारियों के साथ मिलकर मंडल अध्यक्ष ने
देवरा ग्राम निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह की जमीन पर कुछ गांव के दबंगों द्वारा जमीन हड़पे जाने के मामले में अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है जहा पर आज जिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर उनके जमीन से अतिक्रमण (कब्जा) मुक्त कराने के लिए न्याय हित मे लड़ाई लड़ने का विचार किया गया
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, मंडल मंत्री विजय बहादुर सिंह, बसंत लाल गुप्ता, धर्म राजपाल, श्री भगवान, प्रधान संतोष सिंह, संजय सिंह, शंकर प्रताप सिंह, सूर्यभान पांडेय ,वीरेंद्र प्रताप सिंह ,गुड्डू भैया, राम प्रकाश तिवारी, विकास पांडेय आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे