कुशा भाऊ ठाकरे विस्तार योजना में विस्तारक के रूप में पहुंचे दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कार्यकताओ को किया सम्बोधन,, कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरा,,

पाटन—कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अंतर्गत शक्ति केन्द्र पाटन के नगर बूथ समिति, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ कार्यकर्ताओ के बीच विस्तारक के भूमिका में पहुंचे दुर्ग लोक सभा के सासंद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कि कांग्रेस सरकार के नीतियों के बारे में कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधों में वृद्धि हुई है सबसे बड़ी बात यह है कि जिस विधानसभा के मुख्यमंत्री विधायक है वँहा तो कानून व्यव्स्था चरमराई हुई है रोज एक्सीडेंट ,हत्या समान्य बात हो गई है किसानों के हितैसी बनने का ढोंग करने वाली सरकार किसान जब वर्मी खाद नही लेना चाहते उन्हें जबरदस्ती वर्मी कम्पोस्ट खाद दिया जा रहा है जो किसानों के साथ अन्याय है शराब बंदी का अपने घोषणा पत्र में वायदा करने के बाद भी साढ़े 3 साल होने को आया पर अपना वायदा पूरा नही कर पा रही है शराब सरल उपलब्धता के कारण लोग रोज ही दुर्घटनाओ के शिकार हो रहे है श्री बघेल ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओ से कहा प्रदेश सरकार द्वारा किये वायदा खिलाफी ,बिगड़ी कानून व्यवस्था ,किसानों की समस्या को लोगो के पास जाकर उजागर करें श्री बघेल ने कि विभिन्न कार्य योजनाओं जैसे बूथ समिति गठन ,पन्ना प्रमुखों से चर्चा कर उनसे जानकारी प्राप्त किया इस अवसर पर मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर,मध्य मण्डल महामंत्रीद्वय हरिशंकर साहू,विनय चन्द्राकर,नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,केवल देवांगन जिला भाजयुमो मंत्री,होरीलाल देवांगन,राजा पाठक, हर्ष भाले,दामोदर चक्रधारी,सुनील भाले,छबिश्याम देवांगन,सरजू मरकाम,कुणाल शर्मा,सागर सोनी,आशीष शर्मा,यशवंत सेन,सुरेंद्र वर्मा,जयंत वर्मा,डोने साहू,गांगादिन साहू,राजेन्द्र वर्मा,नागेंद्र वर्मा नितेश तिवारी,लल्ला पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता एव ग्रामीण जन उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *