पाटन–थानान्तर्गत ग्राम लोहरसीं के आँवला बाड़ी में एक युवक की हत्या होने की खबर है प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा वर्षो पूर्व लगाए गये आवंला के पेड़ लगे हुए है जो एक जंगल का रूप ले लिया है फुँण्डा से रायपुर मुख्य मार्ग में स्थित यह आंवला बगीचा शराबियों का अड्डा बना हुआ है आये दिन यँहा शराबियों की भीड़ लगी रहती है ऐसे ही आज चार मित्र शराब पी रहे थे शराब पीते पीते आपस मे लड़ पड़े विवाद इतना बढ़ा कि तीन लोगों ने मिलकर एक साथी को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई जैसे ही उसकी मौत हुई तीनो के होश उड़ गए तीनो मौके से फरार हो गए है समाचार लिखने तक चारो की शिनाख्त नही हो पाई है पुलिस की टीम लगातार पतासाजी कर रही है आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है मुख्य सड़क होने के कारण सीसी कैमरा भी नही है बस्ती से गुजरने वाले कैमरे की जांच कर रही है अपुष्ट सूत्रों के अनुसार चारो शहरोँ से ही सम्बन्ध रखने की जानकारी है पुलिस तहकीकात के बाद आरोपी एवँ मृतक की जानकारी मिल पाएगी
आपसी विवाद के कारण युवक के हत्या की आशंका,,जांच में जुटी है पुलिस,,
