सड़क हादसा में मृत गगन के परिजनों को 50 लाख एवं घायल का निःशुल्क ईलाज का मांग किया

  • तहसील साहू संघ पाटन ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन


पाटन। पाटन मोतीपुर मुख्य मार्ग में ग्राम सिकोला के पास 18 मई को शराब के नशे में धुत्त वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुये ग्राम तरीघाट निवासी मोटर सायकिल सवार टोमन साहू को जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे मोटर सायकिल में सवार 08 वर्षीय टोमन साहू के सुपुत्र गगन साहू का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया एवं टोमन साहू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज वीं वाय हॉस्पिटल रायपुर में ईलाज चल रहा है।
तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता को ज्ञापन सौप कर मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की मुआवजा घायल टोमन साहू का निःशुल्क इलाज एवं 5 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की मांग किया है। साथ ही लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है। मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक धनराज साहू, जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू, जिला साहू संघ दुर्ग के सहसचिव दिलीप साहू,मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी, कार्यालय अधिक्षक बलराम साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *