सेलूद से देवबलौदा सड़क मार्ग में औरी में सड़क किनारे अधूरे नाली निर्माण से ग्रामीण परेशान 

पाटन। सेलूद से देवबलौदा तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका ठेकेदार खेतान कंपनी  द्वारा कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य मे।ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। श्री सोनवानी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा पुलिया बनाकर छोड़ दिया गया है। सड़क किनारे नाली निर्माण नही किया जा रहा है। जिससे  बारिश की पानी गाँव की गली और खेतों में जाएगी। कुछ दिनों बाद मानसून के आगमन हो जाएगी जिसके बाद निर्माण कार्य बंद हो जाएगी इस स्थिति में बारिश की पानी लोगों की घरों में घुस सकती है। नाली निर्माण किये जाने से लोगों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *