कौही उपसरपंच द्वारा पहले अवैध मुरुम खनन करवाया उसके बाद शासन द्वारा लगाए पेड़ों का करवा दिया अवैध कटाई

  • ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए पद से बर्खास्त करने की किया मांग

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत कौही में उपसरपंच द्वारा मनमानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आज कौही के ग्रामीणों ने उपसरपंच के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता से उपसरपंच को पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए बर्खास्त करने की मांग किया है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कौही के उप सरपंच धनेश्वर देवांगन द्वारा भाटापारा के पास की जमीन में पहले अवैध उत्खनन करवाया गया उसके बाद पर्यावरण संरक्षण पेड़ बचाओ के तहत सरकार द्वारा लगाए गए पेड़ों में से लगभग 40 हरे-भरे नीलगिरी और आंवला के पेड़ों की कटाई करवाया गया। उसने लकड़ी ठेकेदार कृष्ण कुमार सोनकर के पास पेड़ों को ₹10000 में बेच दिया। यह बात स्वयं ठेकेदार ने बताया है। लकड़ी की कटाई 15 से 17 मई के बीच की गई है। इन्हें काटते हुए वार्ड क्रमांक 1 के पंच कृष्ण कुमार निषाद, ग्राम पंचायत के मेट रुस्तम साहू एवं विधायक प्रतिनिधि हेमलाल सोनकर द्वारा देखे जाने का दावा किया है।

इसके अतिरिक्त साक्ष्य के रूप में लकड़ी को लोडिंग करते एवं वहां पर पड़े हुए लकड़ी की कटिंग का वीडियो मौजूद है। उपसरपंच द्वारा इस तरह के कार्य करने से ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे पंचायत प्रतिनिधि को पद से बर्खास्त किए जाने की मांग किया गया है। एसडीएम को ज्ञापन सौपने वालो में प्रमुख रूप से राजेश साहू, योगेश्वर साहू,विजय कुमार, रामसिंह, रामकिसुन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *