शिकसा महोत्सव के तैयारी के लिये हुई बैठक

           दुर्ग--  शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम "शिकसा महोत्सव 2022" के तैयारी के लिये प्रांतीय बैठक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" के संयोजन  में आज दिनांक 16मई 2022 को दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में आयोजित किया गया।
                     इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक व वेयर हाऊस कार्पोरेशन के अध्यक्ष आदरणीय अरूण वोरा जी , उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री आर.एन.वर्मा जी,महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी ,हमीद खोखर पार्षद व संजय कोहले पार्षद उपस्थित हुए। 

            सर्वप्रथम संरक्षक सूरज श्रीवास व प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे द्वारा स्वागत गीत के द्वारा सभी का स्वागत किया वही कार्यक्रम के नेवता गीत द्वारा सभी को कार्यक्रम में आने को नेवता दिया गया।
      विधायक अरूण वोरा सहित सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने शिकसा के कार्यक्रम का सराहना करते हुए पूरा सहयोग करने की बात कही और सभी को आश्वस्त किया कि मुख्य मंत्री जी को लाने का पूरा प्रयास रहेगा और आने की पूरी संभावना है सब मिलकर तैयारी में लग जाये।

            कार्यक्रम की तैयारी पर संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने सार्थक चर्चा किया  सभी को तन,मन,धन से सहयोग करने की बात हुई वही सभी सदस्य को कार्यक्रम में शामिल करने का प्रयास करे यह बात किया ।

      वही प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने कार्यक्रम पर अपना बात रखा और सबको मिलकर कार्य करने की अपील  किया गया ।
         कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने भी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि हमें संयोजक के दिशानिर्देश पर कार्यक्रम  को सफल बनाना है।
     संगठन  मंत्री महेत्तर लाल देवांगन ने सबको एक जुट होकर काम को करने की बात कही।
      प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे ने सबको आश्वस्त किया कि हमारी महिला साथी पूरे जोर शोर से सफल बनाने योगदान देगे।
        वही संरक्षक सूरज श्रीवास, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार श्रवण, सहसचिव रूपा साहू दुर्ग जिलाध्यक्ष चन्द्रकात साहू,जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय प्रधान, महासचिव दुर्ग रेखा शर्मा, महासचिव बालोद कामता प्रसाद साहू आदि ने भी अपनी बात रखे।
      सभी पदाधिकारी व सदस्य ने अपना विचार रखकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने व  भव्यता प्रदान करने की बात एक स्वर में कही गयी।
        प्रांतीय बैठक का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव ने व आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" संयोजक ने किया।
             इस अवसर पर संरक्षक  सूरज श्रीवास, प्रातांध्यक्ष  कौशलेन्द्र पटेल,कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू , संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार श्रवण, सहसचिव रूपा साहू , प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे , जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय प्रधान, दुर्ग जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत साहू,जिला महासचिव रेखा शर्मा,उपाध्यक्ष संगीता चन्द्राकर, बालोद महासचिव कामता प्रसाद साहू, सदस्य प्रतिभा त्रिपाठी, सलाहकार दुर्ग जिला पुष्पा पटेल, सचिव म.प्रकोष्ठ मनीषा देशमुख , उपाध्यक्ष म.प्रकोष्ठ रेखा रानी शर्मा, निभा रानी मधु, प्रीति तिवारी, महादेव जायसवाल बलौदाबाजार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *