छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धरना, प्रदर्शन, रैली के आयोजनों के  नए नियम को भाजपा ने काला कानून करार दिया, 9 सौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी


दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सार्वजनिक,धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम (धरना, प्रदर्शन, रैली) के आयोजनों के अनुमति के लिए बनाए गए 19 बिंदुओं के नए नियम को भाजपा ने काला कानून करार दिया है। जिसके विरोध में दुर्ग जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता मानस भवन परिसर में जुटे। यहां जिला भाजपा द्वारा सभा का आयोजन किया गया। सभा को सांसद विजय बघेल,पूर्व मंत्री रमशीला साहू,प्रेमप्रकाश पांडेय,जागेश्वर साहू, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, भाजपा नेता राकेश पांडेय, वीरेन्द्र साहू, सांवलाराम डहरे, प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर दुर्ग चंद्रिका चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,हर्षा चंद्राकर, माया बेलचंदन के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार के नए नियम को काला कानून बताते हुए इसे लोकतंत्र का हनन कहकर जोरदार विरोध दर्ज करवाया। सभा का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी व जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन ने किया।

सभा उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ कार्यकर्ता अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट की ओर कुच किए जिससे हरकत में आई पुलिस बल ने प्रदर्शनकारी भाजपाईयों को मानस भवन के पास ही रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारी दी। पुलिस प्रशासन ने सभा स्थल को ही अस्थाई जेल घोषित कर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी की घोषणा की।
पं रविशंकर स्टेडियम में जुटे भाजपा कार्यकत्ताओं के भीड़ मद्देनजर  राज्य सरकार के काले कानून के विरोध में लगभग 9 सौ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। भाजपा के जेल भरो आंदोलन को लेकर जिला पुलिस सोमवार को सुबह से ही अलर्ट रही। प्रदर्शनकारी भाजपाईयों को रोकने शहर के प्रमुख मार्गों में जगह-जगह बेरिगेट्स लगाए गए थे। मानस भवन के पास का क्षेत्र पुलिस छावनी के रुप में तब्दील रहा। यहां पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजरें रखी गई थी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मानस भवन के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थें।

साथ ही पुलिस की सुरक्षात्मक वाहनों को भी मौके पर रखा गया था। भूपेश बघेल सरकार के काले कानून के खिलाफ  भाजपा कार्यकत्र्ताओं में भारी आक्रोश नजर आया। फलस्वरुप जेल भरो आंदोलन में जिले भर के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में जुटे। कई मंडल के कार्यकर्ता मोटरसायकल रैली के साथ मानस भवन पहुंचे। काले कानून के विरोध में वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर,नटवर ताम्रकार, दिनेश देवांगन, चैनसुख भट्टड़, जिला भाजयुमों अध्यक्ष नितेश साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज शर्मा, पार्षद अरुण सिंह,रिकेश सेन, गौरव शर्मा, मनोज मिश्रा,  जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अजय तिवारी, कांतिलाल बोथरा, काशीनाथ शर्मा, रोमनाथ साहू, गजेन्द्र यादव,  प्रकाश साहू के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन में जिले भर से महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। उन्होने भी अपनी गिरफ्तारी देकर राज्य सरकार के काले कानून के खिलाफ  विरोध जताया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *