गरियाबंद मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओ ने छत्तीसगढ सरकार की नीतियों को लेकर जेल भरो आंदोलन किया,पुलिस और भाजपाइयों में हुई झड़प।

लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद।
गरियाबंद जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के बनाए गए नए नीति छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन व आंदोलन पर रोक लगाने के विरोध में जेल भरो आंदोलन किया। 
कार्यक्रम में भुपेश सरकार द्वारा बनाई गई नई नीति के खिलाफ भाजपाइयों ने जमकर बरसे। प्रर्दशन के दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीकेट्स तोड़ने के प्रयास में पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुआ। जिले भर से समस्त पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान पदाधिकारी व समस्त युवा, महिला कार्यकर्ता पहुंचे। वही भाजपाइयों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत हैं कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती हैं, उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती हैं, छत्तीसगढ़यों से अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती हैं और इसी लिए छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर रोक लगाने छत्तीसगढ़ की डरी हुई कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानून लाकर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को भी ताजा करने का कृत्य किया जा रहा हैं। जो काफी निदनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *