दीपशिखा विद्यालय उतई का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

रोशन सिंह@उतई।दीपशिखा विद्यालय उतई का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा हिंदी माध्यम में कक्षा बारहवीं से धनेश कुमार 93.6% अंक अर्जित कर दुर्ग जिले प्रवीण्य सूची में तीसरा स्थान हासिल करते हुए जिला एवं अंचल को गौरवान्वित किया वहीं कु. कौशिल्या चंद्राकर 92.6% लेकर दुर्ग प्रवीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया ।कु. शामनी 89.2%, कु. रोशनी साहू 86.4%, कु. शुभांगी 84%, कु. निधि गजपाल 83.6%, कु. भूमिका 83.6%, कु. साक्षी 83.6%, हर्ष साहू. 83.4% , कु. नीलिमा 80.2%, कु. पूनम देवांगन 80% ,अजय कश्यप 79.2% अंक अर्जित कर विद्यालय स्तर पर टॉप टेन में अपने नाम दर्ज कराये।
इसी प्रकार कक्षा 10 वीं हिंदी माध्यम से कु. स्वेक्षा साहू 95.5% लेकर विद्यालय एवं अंचल में अव्वल रही। तथा कु. रांची साहू 91.8%, कु. अनुष्का देवांगन 91.3% ,कु. तोमेश्वरी 83.6%, दिव्यांश कुमार 80.8% पियूष कुमार वर्मा 80.1%, कु. थारणी 79.5%, सृजन चंद्राकर 78% कु. तारिणी 77.9% , गौरव कुमार साहू 77% अंक लेकर प्रथम 10 स्थान पर अपने जगह बनाये।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार से सचिव डी एल सिन्हा, प्राचार्य के आर सिन्हा ,बोर्ड प्रभारी एन के चंद्राकर, उप प्राचार्य अनीता अहीर ,उप प्रधान पाठक श्री एस आर सेन ,प्रमोद कुमार, प्रदीप सिंह ,बीएल यादव, विश्वजीत मुखर्जी ,वंदना सोनवानी ,हेमलता साहू, हेमलता वर्मा ,विद्या साहू ,गौरव शर्मा ,गोपाल साहू, दीपक विश्वकर्मा ,तोषण साहू, पूर्णिमा साहू ,वर्षा साहू एवं समस्त शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *