पैरी नदी में बहने लगा धार समाज सेवी ने सिंचाई विभाग को कहा धन्यवाद इस भीषण गर्मी में नदी में पानी आ जाने से पीने के पानी व निस्तारी की समस्या से मिलेगा निजात

लोकेश्वर सिन्हा @गरियाबंद। इस वर्ष पड़ी भीषण गर्मी की वजह से पैरी नदी में पानी नही होने के कारण नदी किनारे सभी गांवो में निस्तारी की समस्या आ रहा था साथ ही गरियाबंद जिले में एक मात्र पैरी नदी है जिससे वन्य जीव गर्मी में तालाब स्टाप डेम आदि के सुख जाने से पीने के लिये उपयोग करते है परन्तु नदी में पानी नही होने के कारण नदी किनारे के ग्रामीणो को निस्तारी व वन्य जीव को पीने की पानी की भारी समस्या आ रहा था एवं गांवों में पानी का जल स्तर भी गिर गया था जिसके कारण बोर से भी पानी नही आ रहा था। 

भीषण गर्मी में आई पानी की  समस्या को देते हुए समाज सेवी भीम निषाद ने कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग गरियाबंद को आवेदन दिया कि पानी की समस्या को दूर करने सिकासर जलाशय से तत्काल पानी छोड़ा जाए। भीम निषाद के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग गरियाबंद ने तत्काल सिकासार जलाशय से पानी छोड़ने का आदेश दिया गया।
मजरकट्टा सरपंच ने धन्यवाद दिया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाजसेवी भीम निषाद के अथक प्रयास से भीषण गर्मी से पानी की समस्या को दूर किया गया। जिससे मेरे पंचायत के लोगों को निस्तारी की समस्या से निजात मिला। समाजसेवी भीम निषाद के प्रयास से पानी की समस्या दूर हो जाने से गरियाबंद जिले के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *