ब्रेकिंग न्यूज़:छत्तीसगढ़ में चार कोरोना मरीज ठीक हुए

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक़्त की बड़ी और सुखद ख़बर ये है कि चार और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं. लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स ने उन्हें छुट्टी दे दी है. ये सभी वही चार मरीज हैं, जो कोरबा जिले के कटघोरा में मिले थे. चार और मरीज के ठीक हो जाने के बाद अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 16 रह गई है।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ का कोरोना हॉटस्पॉट बन चुका कटघोरा से लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे। प्रदेश में सामने आए कुल 33 मरीज में से 24 मरीज कटघोरा में मिले थे। लेकिन अब नए मरीजों का मिलना दो दिनों से बंद है। बल्कि पिछले दो दिनों से मरीजों की ठीक होने की ख़बर आ रही है। कल तीन मरीजों के ठीक हो जाने के बाद आज चार मरीज और ठीक हो गए हैं।आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का कोरोना हॉटस्पॉट बन चुका कटघोरा से लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे। प्रदेश में सामने आए कुल 33 मरीज में से 24 मरीज कटघोरा में मिले थे. लेकिन अब नए मरीजों का मिलना दो दिनों से बंद है। बल्कि पिछले दो दिनों से मरीजों की ठीक होने की ख़बर आ रही है। कल तीन मरीजों के ठीक हो जाने के बाद आज चार मरीज और ठीक हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *