क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर एंड्र्यू साइमंड्स

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का 46 साल की उम्र में शनिवार देर रात एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। क्वींसलैंड पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात टाउन्सविले में उनकी कार पहले सड़क से उतर गई और फिर आगे भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इस दुर्घटना में क्रिकेटर सायमंड्स की मौत हो गई।

इस ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 मुकाबले खेले थे। उन्होंने टेस्ट में 1462, वनडे में 5088 और टी-20 में 337 रन बनाए। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 165 विकेट चटकाए थे।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बीते कुछ महीने बेहद दुखद रहे हैं। मार्च 2022 से अब तक इस देश ने एक-दो नहीं बल्कि तीन क्रिकेट को खोया है। 4 मार्च को सबसे पहले रॉड मार्श के निधन की खबर सामने आई थी। इसके बाद जादुई लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की खबर भी सामने आई। थाईलैंड में हार्ट अटैक पड़ने से इस महान क्रिकेटर का निधन हुआ था। इन दो बड़े झटकों से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अभी उभर ही रहा था कि एंड्रयू साइमंड्स ने कार दुर्घटना में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *