यादव ठेठवार समाज की बैठक में दिया आय व्यय की जानकारी, जल्द ही होगा पाटन राज कार्यकारिणी का गठन, समाज हित मे लिए गए अनेक निर्णय


पाटन। ठेठवार यादव समाज पाटन राज के कार्यकराणी की बैठक शनिवार को गाड़ाडीह में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता पाटन राज ठेठवार यादव समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ईश्वर यादव ने की। बैठक में राजिम महासभा के अधिवेशन में शामिल होने सहित, वार्षिक आय व्यय , के साथ नई कार्यकराणी गठन विषय पर चर्चा किया गया।
सचिव अश्वनी यदु ने वार्षिक आय व्यय की जानकारी देते हुवे बताया कि 2020-2021 का वार्षिक आय व्यय की जानकारी दिया। सभी परिक्षेत्र के आये सहयोग राशि का जानकारी दिया। इसके अलावा समाज के पाटन राज के नए कार्यकराणी का गठन किये जाने का स्वतंत्र अधिकार अध्यक्ष ईश्वर यादव को दिया गया। इसके अलावा पाटन राज महिला प्रकोष्ठ गठन विषय पर चर्चा किया गया। जिसमें सभी परिक्षेत्र से तीन तीन महिला का नाम अध्यक्ष व सचिव को सुझाने मंगाया गया। सभी परिक्षेत्र में चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। चुनाव कराने के लिए बनाए गए इसकीं जानकारी निर्वाचन अधिकारी को देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज हित के लिए अन्य विषय पर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से समाज के सचिव अश्वनी यादव पाहन्दा, कोषाध्यक्ष अश्वनी यादव परसाहि, खेमराज यदु, जीवन यदु, जितेंद यदु, ओमप्रकाश यदु, डॉ दिनेश्वर यदु, चंद्रशेखर यदु, संतोष यादव, गोरे लाल, ओंकार यदु, विनोद यदु, दुन्देश्वर यादव, पुनीत यादव, चितरंजन यदु, यशवंत भोला यदु बोरेन्दा, सालिक राम यादव, पोखन यदु, सन्तोष यादव, इंद्रजीत यादव, बिसनाथ यादव, शंकर यादव, हेमलाल यादव, मोहन यादव, जितेंद्र यादव, गिरीश कुमार, देवेंद्र कुमार, दिनेश्वर यदु, सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *