रायपुर.लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू होते ही तकनीकी संस्थाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को चालू रखने छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अतिरिक्त संचालक डॉ एम एफ कुरैशी द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं शासकीय पोलीटेक्निक संस्थाओं के शिक्षकों हेतु विस्तृत गाइड लाइन जारी कर पठन-पाठन कार्य जारी रखने निर्देश दिए।
एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने अतिरिक्त संचालक महोदय द्वारा दिए निर्देशानुसार का पालन शुरू कर दिया।
अतिरिक्त संचालक द्वारा दिए निर्देशानुसार 50-50 मिनट के आनलाइन आडियो विडियो लेक्चर एवं टीचिंग मटेरियल छात्र छात्राओं हेतु तैयार कर वाट्स एप या टेलिग्राफ या अन्य संचार माध्यम से छात्र छात्राओं को शेयर करने को कहा साथ ही यह भी निर्देश दिए कि कक्षा के सबसे कमजोर छात्र छात्राओं को ध्यान में रखते हुए सरल भाषा में समझाते हुए आनलाइन लेक्चर तैयार किये जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि सदस्यों द्वारा आनलाइन पठन-पाठन का कार्य पूर्व से ही प्रारंभ कर दिया है जिस पर अतिरिक्त संचालक डॉ कुरैशी ने संतोष जताया है और समय सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए।
