जन समस्या निवारण एवं राजस्व वसूली हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन

विक्रम शाह@कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी , जन समस्या निवारण एवं राजस्व वसूली हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन विभिन्न वार्डों में वार्डवार किया गया । प्रथम दिवस वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9,14, 15 का गायत्री मंदिर वार्ड क्रमांक 5 सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया जहां लोगों की समस्या व मांगों को लेकर कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए । वहीं वार्ड क्रमांक 5 स्थित लट्टी बाबा मंच में लगे शिविर में वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 5, 6,13, में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए साथ ही स्टेशन चौक स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 18 में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में अधिकांश आवेदन राशन कार्ड, पेंशन, पट्टा एवं अवैध कब्जा हटाने हेतु दिए गए । साथ ही कुछ आवेदन आबादी भूमि के नियमितीकरण हेतु प्राप्त हुए। शिविर में राजस्व की भी वसूली की गई। उपरोक्त शिविर शासन के महत्वपूर्ण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर आदेश का पालन करने एवं अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु किया गया है। आवेदनों की स्थिति को देखते हुए लगता है कि नगर में वार्डों में वैसे समस्या अधिक नहीं है यही कारण है कि वार्ड क्रमांक 3, 6 एवं 13 जैसे वार्डों से कोई भी आवेदन प्राप्त नही हुए।
उक्त शिविर में नोडल अधिकारी रेवती रमण शर्मा, सुश्री साधना अहिरवार एवं दुशान्त चौहान एवं सहायक नोडल अधिकारी कैलाश देवदास, लखन साहू एवं संजय आईच सहित कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *