जशपुरनगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली में शिक्षक-पालक बैठक संपन्न

अनिता देवांगन @ न्यूज़24 कैरेट जशपुरनगर। विधायक श्री मिंज ने विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने छात्रों को किया प्रोत्साहित शिक्षक-पालक और छात्र-छात्राओं के सक्रिय सहयोग से ही एक आदर्श विद्यालय बनाएं। संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत एवं कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस 11 मई 2022 को दुलदुला विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली में शिक्षक एवं पालकों का बैठक आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, कुनकुरी जनपद पंचायत सीईओ श्री लोकहित भगत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।विधायक श्री यू.डी.मिंज के ने बैठक में कोरोना के कारण हुए शैक्षिक गुणवत्ता में आई कमी को पूरा करने के लिए प्राचार्य को अतिरिक्त कक्षाएं आयोजन कर करने के लिए कहा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो भ्रमण का एक उद्ाहरण का जिक्र करते हुए छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य को 22 मई 2022 को विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों में स्कूल के छात्र-छात्राओं को भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने लिए कहा गया।कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित अभिभावकों को अपने बच्चों के पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अभिभावकों को विशेष रूचि लेकर अपने बच्चों को घर में भी पढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक-पालक और छात्र-छात्राओं के सक्रिय सहयोग से ही एक आदर्श विद्यालय बन सकता है। इस अवसर पर उन्होंने पतराटोली के सरपंच, जनपद सीईओ और विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय परिसर एवं आस-पास में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को 16 मई से सेजेस विद्यालय में होने वाले समर कैम्प में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही समर कैम्प में कैरियर कांउसलिंग का आयोजित करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की भर्ती तथा खेल सामग्री, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स सहित अन्य समस्त शैक्षिक सुविधाएं मई माह के अंत तक उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया गया कि 16 जून से नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विद्यालय में समस्त सुविधाएं उपलब्ध करा दिया जावेगा। बैठक में अभिभावकों के तरफ से श्री अभिनाथ राम चौहान ने कहा कि उनके 03 बच्चे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली में अध्ययनरत हैं, बच्चों को शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। इनके द्वारा विद्यालय में विषयवार शिक्षक एवं खेल मैदान की मांग की गई। पालक श्री रामजी यादव ने बताया की उनका नाती इस विद्यालय में पढ़ाई करता है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस विद्यालय में निजी विद्यालय से भी अच्छी सुविधा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था है। नैतिक शिक्षा का एक कालखण्ड रखने तथा शिक्षक-पालक मीटिंग को नियमित रूप से प्रत्येक माह एक निर्धारित दिवस में आयोजित करने के लिए आग्रह किया गया है। कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्रा निशा गुप्ता ने विद्यालय में अच्छी सुविधाओं के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलने की बात कही। कक्षा 10वीं की छात्रा अनुप्रिया केरकेट्टा के द्वारा पुस्तकालय की मांग की गई है। इसी प्रकार कुमारी पूर्णिमा बाई के द्वारा पेन्टिंग्स, खेल सामग्री एवं कुमारी प्रेरणा गुप्ता द्वारा व्यायाम शिक्षक की मांग रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *