रोशन सिंह@ उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट एल ए डी लाइट प्रदाय करने के लिए निजी कंपनी द्वारा 50 रुपए के खाली स्टाम्प पेपर में सरपंच,सचिव द्वारा हस्ताक्षर करा कर करारनामा पत्र बनाया जा रहा है। जनपद पंचायत दुर्ग कृषि सभापति राकेश हिरवानी ने जिला पंचायत,जनपद पंचायत में इस संबंध में जानकारी लिया तो बताया गया की किसी भी निजी कंपनी को ऐसा कार्य नही दिया गया है। ग्रीन पवार इन्फरा बिलासपुर निजी कंपनी द्वारा ग्राम पंचायतों के सरपंचो को शासन से स्वीकृत कुल राशि में से कार्य प्रारंभ होने के पूर्व 50 प्रतिशत की राशि को कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रदाय करना होगा। और यह कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग(विद्युत)की देखरेख में संपादित होना बताया गया है।जनपद पंचायत सभापति राकेश हिरवानी ने आसपास के सरपंचो को सक्त हिदायत देते हुए कहा की शासन से ऐसा कोई योजना नहीं आया है किसी भी निजी कम्पनी से करारनामा पत्र न बनाए। इस संबंध में जनपद पंचायत सभापति राकेश हिरवानी द्वारा जिला कलेक्टर दुर्ग को गुरुवार को लिखित में ज्ञापन सौंपेंगे।
