पाटन पुलिस ने लाखो के चोरी का चार दिन में ही पता लगाया,, ड्राइवर ही निकला मास्टर माइंड,,


पाटन. पिछले दिनों सिकोला रोड में हुई एक लाख 98 हजार के चोरी के मामले में 5 में से 4 आरोपी के
गिरफ्तारी के साथ साथ एटीएम कार्ड ,पास बुक,चेक बुक को भी बरामद कर लिया है
‌ एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि 7 मई को सुंदर नगर रायपुर निवासी किशनलाल चन्द्राकर स्टेट बैंक पाटन से एक लाख 98 हजार निकाल कर कार क्रमांक सीजी04 एच 3362 रायपुर जा रहा था ग्राम सिकोला के आगे आईटीआई के पास नाले में ड्राइवर फ्रेश होना है कहकर नाले की तरफ चला गया तभी थोड़ी ही देर में 3 बाइक सवार आये एवं कार के सीट में रखा बैग उठाकर कर ले गए जिसमे एक लाख 98 हजार एवं एटीएम कार्ड,पास बुक,चेक बुक इत्यादि भी था थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी एवँ सायबर सेल की टीम गठित कर सिकोला से जामगांव एम तक सीसी टीव्ही कैमरा को देखा गया जिसमें एक मोटरसाइकिल में तीन सवार तेजी से जाते नजर आए ,,पुलिस को पहले ही नजर में ड्राइवर पर शक हो गया था ड्राइवर के फोन का काल डिटेल निकाल के देखा तो उसने काल को डिलीट कर दिया था फिर सीडीआर से कॉल डिटेल निकला जिसमे अन्य दोस्तो से बात हुई थी जो आदतन चोर निकले ,,ड्राइवर से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मालिक के द्वारा वेतन नही बढ़ाने एवं ठीक से व्यवहार नही करने के कारण मालिक को सबक सिखाने के लिये अपने दोस्तों के मदद से चोरी के कार्य को अंजाम दिया घटना को अंजाम देने में 5 आरोपियों का हाथ था जिसमे से चार आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है एक आरोपी अभी फरार है उसका भी लोकेशन मिल गया है जल्द ही गिरफ्तारी होगी गिरफ्तार आरोपियों में ड्राइवर नरेश यादव 31 साल निवासी स्टेशन मरोड़ा,असवन्त रात्रे निवासी उतई,बिजेंद्र चक्रधारी ग्राम बटंग, हेमन्त साहू निवासी मरोदा को गिरफ्तार कर लिया गया है एक आरोपी हनी विष्वकर्मा अभी फरार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *