उतई। दुर्ग से पाटन मार्ग में रिसाली से पाटन तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है । जिसका निर्माण कार्य पिछले कई माह से जारी है। लेकिन निर्माण करने वाले ठेकेदार और बिजली विभाग द्वारा उतई बस स्टैंड,बिजली ऑफिस उतई के सामने, सीआईएसएफ के पास,डूमरडीह चौक से पाटन पुल तक का पोल शिफ्टिंग करना जरूरी नहीं समझा । जिनके कारण लगातार घटना दुर्घटना होते रही ।बिजली पोल शिफ्टिंग नही किये जाने के कारण तीन दिन में दो व्यक्ति की मौत होने के बाद ठेकेदार और बिजली विभाग की नींद खुली। दो लोंगो की मौत के बाद विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपाइयों ने चक्काजाम किया जिसके बाद पोल शिफ्टिंग सुरु किया गया।
तीन दिन में दो व्यक्ति की जान जाने के बाद खुली विभाग की आंखे अब शुरू हुई बिजली खम्भा शिफ्टिंग का काम शुरू
