पाटन। स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल सेलूद में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए कक्षा पहिली से कक्षा आठवी तक प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से नाम चयन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दे जिससे शैक्षणिक स्तर के साथ ही बच्चो में सामाजिक विकास भी हो। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अब अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा का स्तर को देखते हुए पालक अपने बच्चों को भर्ती करवाने लगातार स्कूलों में संपर्क कर रहे है। पहले प्रत्येक कक्षा में 40 सीटे थी उसे बढ़ाकर 50 कर दिए साथ ही आने वाले समय मे यह 50 से बढ़कर और अधिक होने का विश्वास दिलाये।
मौके पर ग्राम सेलूद की सरपंच श्रीमती खेमिनखेमलाल साहू,प्राचार्य एमपी शुक्ला,लीना गोस्वामी,रितिका गौतम पालक एवं व स्वामी आत्मानन्द स्कूल के स्टाफ उपस्थित थे।
