पांच बलवाइयों को जेल भेजा गया …

रविंद्र दीक्षित,,,,,


छुरा……. मामला थाना छुरा का है जहां दिनांक 04.05.2022 को ग्राम लोहझर (खट्टी) में प्रार्थी तुलसी यदु पिता दीनाराम यदु उम्र 70 साल अपने खलिहान व गोठान के परिधि में मजदुरो के साथ धान मिसाई कर रहा था उसी समय अचानक उनके खलिहान व गोठान में बलात् प्रवेश करते हुए आरोपीगण 01. दिलीप बंजारे 02. तोरण बंजारे, 03 अश्वनी बंजारे 04. हुमन सतनामी 05 हुमन सतनामी पिता बशीराम सतनामी द्वारा एक राय होकर प्रार्थी को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते प्रार्थी को मारपीट कर जमीन में गिरा दिया एवं उनकी पत्नि रंभा बाई को भी गाली गलौच कर झगडा किये थे कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुरा में दिनांक 06.05.2022 को अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी कि सूचना मिली कि सभी आरोपी ग्राम लोहझर में इकट्ठा हुये है कि सूचना पर गरियाबंद जिला के पुलिस अधीक्षक श्रीमान् जे०आर० ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन गुमाश्ता के नेतृत्व में छुरा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.05.2022 को तड़के सुबह आरोपियो को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में विशेष सहयोग प्रधान आरक्षक संतराम यादव, उमेश साण्डिल्य, आरक्षक डेकेश्वर सोनी, शिवदयाल नागेश, नरेन्द्र साहू, रेवाराम ध्रुव, राजेन्द्र गायकवाड़, माधव साहू, महिला आरक्षक पार्वती ध्रुव का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *