शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में कला व संस्कृति के संर्वधन हेतु विलुप्त हो रहे छत्तीसगढ़ी गीतों को पुनः स्मरण करने व पहचान दिलाने छत्तीसगढ़ी भूले बिसरे गीत "सोनहा सुरता" का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन में व सूरज श्रीवास लोक गायक व संरक्षक शिकसा छत्तीसगढ़ के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना हिमकल्याणी सिन्हा -सहायक शिक्षक सैगोना बेमेतरा, राजगीत- स्मृति झा उच्च वर्ग शिक्षक भिलाई 3 पाटन ने किया।
सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" ने अपना विचार रखते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भूले बिसरे गीत का संर्वधन करने के उद्देश्य को लेकर सोनहा सुरता का आयोजन किया जा रहा है ।
तदपश्चात अध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल,कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, सलाहकार विनोद कुमार सिंह व घनश्याम प्रसाद श्रीवास, जिलाध्यक्ष सक्ती डाॅ.राघवेन्द्र राठौड़ ने अपना विचार प्रगट किये ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सूरज श्रीवास ने अपना विचार प्रगट करते हुए शिकसा के कार्यक्रम का तारीफ करते हुए बधाई दिया ।
कार्यक्रम में कविता अकांत शिक्षक छोटे औरी पाटन, प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला बालोद मोहित कुमार शर्मा-शिक्षक परसदा पाटन, दिनेश दुबे उ.व.शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, उषा भट्ट सहा. शिक्षिका मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी, बी.एम.वाय.चरोदा दुर्ग,पवन रेखा कौशल सहायक शिक्षक जुंगेरा बालोद,रामकुमारी देवांगन शिक्षक कटघोरा कोरबा,रूपेश कुमार चौहान स.शि. एकलव्य आदर्श विद्यालय छुरीकला, कांति यादव व्याख्याता खोखरा जांजगीर, रामलाल कोशले सहा.शिक्षक बछौद जांजगीर,
, लेखिन साहू प्रधान पाठक कुआगोंदी डौडी बालोद, विनोद कुमार सिंह से नि प्राचार्य सरगबुंदिया कोरबा, घनश्याम प्रसाद श्रीवास सहा.शिक्षक बालकोनगर कोरबा,प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा. देवेन्द्र कुमार बंछोर व्याख्याता पुरैना, सविता जायसवाल कोरबा ,सीमा पाण्डेय बलौदाबाजार आदि ने पुराने गीतों की मधुर प्रस्तुति दिया ।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक बिजलीनगर भिलाई व आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया ।
कार्यक्रम में विजय प्रधान अनुसूया सोरी, देवेन्द्र कुमार बंछोर, जयप्रकाश साहू, युगेश्वरी साहू, एम.पी.पटेल, मनीषा भट्ट, प्रकाश चन्द्र चेलक, प्रतिभा पंतवाने,राधेश्याम कंवर, रोहित ठाकुर, सीमा पाण्डेय, अन्नपूर्णा यदु, वर्निका यदु, विजय प्रधान, यश ध्रुव, सविता जायसवाल, रामलाल निराला, ज्योति दीपक, प्रीति वामन,प्रीति साहू, मोना रावत,द्वास कमल,आदि उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।
