दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में तीन दिनों में उसी स्थान पर दूसरी मौत

सतीश पारख@उतई। दुर्ग पाटन मुख्यमार्ग पर उतई डुमरडीह चौक के आस पास तीन दिनों में यह दूसरी मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।नगर के युवा शेखर साहू पिता स्व मोतीलाल साहू का रोज की तरह काम पर जाते वक्त उबड़ खाबड़ रास्ता और पुराने सड़क के हिसाब से बीच में पोल उसके बाद डीवाईडर होने से पोल और डीवाईडर के बीच की दूरी का कम होना तथा तीव्र गति से भारी वाहनों का चलना लोगों के लिए मौत का पैगाम लेकर आ रहा है । तीन दिनों में यह दूसरी दुर्घटना है जिसने परिवार का एक कमाऊ पुत्र खो दिया । साल भर नही हुवे पिता की मृत्यु के दुख से अभी परिवार उबरा भी नही था की जवान बेटे की मौत ने परिवार पर दुख का पहाड़ लाद दिया ।
सड़कें बनाकर डामरीकरण भी किया जा रहा है किंतु बिजली के पोल नही हटने से अनेक स्थानों पर बिजली पोल सड़क के बीच हो गए है जो मौत का कारण बन रहे है इस और इसी मार्ग से आने जाने वाले बड़े बड़े अधिकारी और जन प्रतिनिधियों की आंखों को भी बंद कर रखा है जो शायद जान कर अनदेखी कर रहे और इनकी अनदेखी लापरवाही का ही परिणाम है की आज साहू समाज के युवा शेखर साहू मौत के मुंह में शमा गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *