सामान्य ज्ञान परीक्षा में किरण यादव ने मारी बाजी


पाटन–प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान चैतन्य आई. ए. एस. अकादमी पाटन के तत्वाधान में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की स्मृति में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 14/04/2022 को पाटन कॉलेज में रखा गया था। जिसमे पाटन ब्लॉक के 235 प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिए , जिसके परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम आज शनिवार को कुर्मी भवन पाटन में आयोजित किया गया था , इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष हेमन्त देवांगन , अध्यक्षता भास्कर सावर्णी (सेवा निवृत्त शिक्षक )
विशेष अतिथि संदीप मिश्रा (पत्रकार) एवं तिजुराम चक्रधारी जी (सेवानिवृत शिक्षक )
कार्यक्रम का संचालन टिकेन्द्रनाथ वर्मा एवं आभार व्यक्त संस्थान के डायरेक्टर संतोष कुम्भकार ने किया उपरोक्त परीक्षा में सभी टॉप 20 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान में किरण यादव खोरपा से , द्वितीय विनीता साहू रानीतराई , तृतीय प्रेमशंकर दरबार मोखली , चतुर्थ प्रवीण चंद्राकर तर्रा , पंचम अंजू देवांगन पाटन छठ वां शुभम चंद्राकर रानीतराई , सातवां प्रियंका वर्मा फूंडा , आठवां लिलिमा डिडगा , नौंवा दानेश्वर ठाकुर बोरिद , दसवाँ अरुण कुमार पाटन , ग्यारवे स्थान भोजेश्वरी अचानकपुर , बारहवे रोशन साहू कौहि , तेरहवे स्थान भूमिका साहू खम्हरिया , चौदहवे स्थान निकिता वर्मा औसर , पंद्रहवे संदीप साहू झीट , सोलहवे स्थान दुष्यन्त कुमार तरीघाट , सत्रहवें स्थान विकास कुमार बठेना , अट्ठारहवें स्थान अश्वनी कुमार केसरा , 19 वा कीर्ति कुमारी औसर और 20 वा मोक्ष कुमारी असोगा इत्यादि । प्रथम पुरस्कार 10000/ नकद एवं शील्ड , द्वितीय पुरस्कार 5000/नकद एवं शील्ड तृतीय पुरस्कार 3000/ नकद एवं शील्ड एवं टॉप 20 में सभी प्रतिभागियों को गोल्ड मैडल एवं प्रमाण पत्र से कोचिंग संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम में चैतन्य टीम ने विशेष योगदान दिए जय वर्मा , संदीप , कुलदीप , रोमलाल , योगेश , सुशील आदि उपस्थित रहे
संस्थान द्वारा Bank , Railway , Ssc , Vyapam , CG psc का डेमो क्लास – 13 , 14 , 15 मई 2022 को होगा ।
लिमिटेड सीट उपलब्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *