रोशन सिंह@ उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उतई नगर में स्थानीय विधायक व छग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से नगर में बनाए जाएगा बायपास मार्ग, जो दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग सीआईएसएफ के पास से लग कर नगर के कालेज के पीछे से इंदिरा नगर होते हुए आदर्श नगर के पास सड़क से जुड़ने वाले बायपास मार्ग में प्रभावित होने वाले 111 लोगो की सूची बन कर तैयार हो चुकी है जिसकी मुआवजा के संबंध में राजस्व विभाग के विभागीय अधिकारी पटवारी लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता ने प्रभावित किसानों के साथ नगर पंचायत के सभागार में बैठक हुई।जिसमे उपस्थित किसानों को शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए किन किन किसानों को कितनी मुआवजा राशि मिलेगी उसे बताया गया।किसानों ने बायपास बनाए जाने के लिए अपनी सहमति राजस्व विभाग को लिखित में दे दी गई है।लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता युधिष्ठिर सोनवानी ने बताया की बायपास के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है इस कार्य का ठेका कन्हैया अग्रवाल मिला है उनके द्वारा बायपास मार्ग को बनाया जाएगा।बायपास की लंबाई 2 किलो मीटर 460 मीटर लागत राशि 17 करोड़ 91 लाख 39 हजार है।जो किसान मूलतः उतई के है वो ही बैठक में शामिल हुए थे जिसने इस बायपास मार्ग में प्लाट लिए है वे उपस्थित नही हुए इस कारण बायपास मार्ग बनने में थोड़ा विलंब हो सकता है।जो प्लाट धारी इस मार्ग में प्रभावित हो रहे है वे तत्काल पटवारी कार्यालय में आकर संपर्क कर अपना सहमति प्रदान करे।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी पार्षद तोषण साहू राजेश पारख लक्ष्मी नारायण साहू खूबी राम साहू नंदलाल साहू कुंदन साहू योगेश साहू राजस्व विभाग से नरोत्तम माहित पटवारी रविंद्र स्वर्णकार संतोष साहू टीकाराम साहू नरेश साहू ईश्वरी साहू सहित अन्य किसान मौजूद थे।
उतई नगर में बनेगी बायपास मार्ग,यातायात में होगी सुविधा
