संध्या सेन@फिंगेश्वर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना प्रथम कार्य दिवस पर राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी कार्य विस्तारक छुरा विकास खण्ड के ग्राम केंद्र चरौदा के पटपर पाली ग्राम में बूथ अध्यक्ष बूथ सचिव ग्राम केंद्र संयोजक सह संयोजक बी एल ए 2 बूथ पालक की बैठक कर प्रधान मंत्री जी के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चर्चा किए जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजनाजल जीवन मिशन योजना प्रधानमंत्री सम्मान निधि, जन धन बीमा योजनाआयुष्मान कार्ड व अन्य विषय पर चर्चा किया कार्यकर्ताओं ने निवेदन किया की तेंदू पत्ता तुड़ाई का कार्य प्रारंभ है इसलिए इस कार्यक्रम को 2 से 3 दिन स्थगित रखें तद पश्चात कार्य प्रारंभ रखने का आग्रह किया। स्थगित अवसर पर बूथ समिति को संशोधन कर तैयार रखने के निर्देश दिए ताकि सत्यापित कर प्रदेश कार्यालय को भेजा जा सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पीलू राम यादव शक्ति केंद्र प्रभारी इमरान अली बूथ अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य शांति नागेश चरौदा पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, सोमनाथ पटेल सहित घोघरा कछार डीह विजय नगर एवम् पटपर पाली के कार्य कर्ता शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय पहुंचे चरौदा के ग्राम पटपरपाली बूथ
