स्काउट गाइडस की टीम द्वारा घर पर ही रहने का नारा लिखकर लोगों को कर रहे जागरूक

उत्तर बस्तर कांकेर. नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए नागरिकों को जागरूक करने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कांकेर के स्काउटर्स गाइडर्स, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा रोवर लीडर के द्वारा गत दिवस मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए माईक से सोषल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के लिए अपील किया एवं लोगों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करने के लिए अनुरोध भी किया गया। टीम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शासन प्रशासन लगातार इस संक्रमण से बचाव हेतु प्रयास कर रहे हैं, इसी परिप्रेक्ष्य में पूरे स्काउट गाइड के शिक्षक शिक्षिका, रोवर रेंजर टीम के द्वारा गत दिवस मुख्य बाजार कांकेर में समस्त बाजार में उपस्थित लोगों को स्प्रे के माध्यम से सेनेट्राईज किया गया और लोगों को इस सम्बंध में जागरूकता लाने की अपील की गई। उनके द्वारा मुख्य सड़क पर घर पर रहिये और सुरक्षित रहिये तथा लॉकडाउन का पालन करिये संबंधी नारे भी लिखे गए।


कलेक्टर के. एल. चौहान के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) के दिशा निर्देश पर इस अभियान में जिला संगठक स्काउट वजीद खान, जिला संगठक गाईड दंतेश्वरी तिवार, जिला सचिव अभिमन्यु कुंवर, विवेकदास मानिकपुरी, सीमा मुखर्जी, रंजीता कोमरे, ममता तारम सहित अन्य स्काउट गाईट्स ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *