ग्राम भरदा में अक्षय तृतीया का पारंपरिक त्यौहार धूम धाम से मनाया गया,लोगो ने लिया बढ़ चढकर हिस्सा

राकेश साहू@मगरलोड

मगरलोड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम भरदा में छतीसगढ के परंपरा को अक्षय तृतीया के अवसर पर अनोखे तौर पर मनाया गया।अक्षय तृतीया को लेकर लोगो में काफी हर्ष और उल्लास देखा गया। जिसमे बच्चो के आज पुतला पुतली का विवाह किया गया।जिसमे गांव के बड़े बुजुर्ग सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ के इस पारंपरिक त्यौहार को बड़े हर्ष के साथ मनाया। छतीसगढ में आज के दिन लोक पारंपरिक त्यौहार अक्षय तृतीया के अवसर पर बच्चो द्वारा पुतला पुतली (गुड्डा गुड्डी) का विवाह किया जाता है।किसानो और बुजुर्गो के मुताबिक उनके लिए अक्ति सबसे पहला त्यौहार है।इसके बाद ही सारे त्यौहार आते है।आज शहरों और गांवों में अनेक शादियां हुई।पर इस पर्व को लेकर खास बात यह रही की बच्चो के संग गुड्डा गुड्डी के विवाह में बड़ो ने भी खुलकर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *