पाटन–विकराल गर्मी के मध्य आग लगने की घटना भी होने लगी है जिससे किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है ऐसे ही आज शाम 4 से 5 बजे के मध्य नगर पंचायत वार्ड 15 अटारी के किसान जनक लाल वर्मा के पैरावट में आग लग गई जिससे किसान का 10 एकड़ का पैरा जलकर खाक हो गया नगर पंचायत के अग्निशमन के माध्यम से आग को आगे बढ़ने से रोके जाने में सफलता मिली है जिससे आग किसी अन्य पैरावट को प्रभावित नही किया अटारी के पूर्व पार्षद कमल किशोर वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के अग्नि शमन के माध्यम से आग में काबू पा लिया गया है

