रायपुर.अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई में 13 अप्रैल 1919 का दिन कोई भारतीय नहीं भूल सकता। पंजाब के अमृतसर में इस दिन जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने कई मासूम बेगुनाह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जलियांवाला बाग को याद कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। भूपेश बघेल ने कहा कि जलियांवाला बाग आजादी की लड़ाई का सबसे दर्दनाक मंजर था। उसकी पीड़ा आज भी महसूस होती है। आजादी के लिए अत्याचार के खिलाफ लड़ते लड़ते शहीद हुए लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि।

