सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपे ज्ञापन….

संध्या सेन @news24carate

सर्व ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान श्री परशुराम के जन्म उत्सव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपकर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग सर्व ब्राह्मण समाज ने की है। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललित मिश्रा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज के लोगों ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपी है। सर्व ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन मुख्यमंत्री को सोपते हुए प्रमुखता से बात की है कि भगवान परशुराम जो है हमारे समाज के आराध्य व इष्ट देव है। और पूरे भारत में पूजनीय है। जिसके चलते पूरे भारतवर्ष में परशुराम जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के चलते इस दिन को सर्व ब्राह्मण समाज ने शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल से की है।

बता दे हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को प्रति वर्ष परशुराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ पूरे भारतवर्ष के अलग अलग जगहों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
हिंदू रीति रिवाज के अनुसार भगवान परशुराम ने त्रेता युग में एक ब्राह्मण ऋषि के यहां जन्मे थे। और कहा जाता है कि भगवान विष्णु के ही उन्निसवे अवतार हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि के द्वारा संपन्न पुट्रेस्थि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इंद्र के वरदान स्वरुप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इंदौर जिला के ग्राम मानपुर के जाना पाव पर्वत में हुआ ।वे भगवान विष्णु के ही आवेशावतार हैं ।परशुराम का मूल नाम राम ही था। किंतु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परसु नामक शस्त्र प्रदान किए तभी से उनका नाम परशुराम हो गया।

ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के कारण ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम को अपना इष्ट देव मानकर उनका विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। व अपना इष्ट देव मानते हुए प्रति वर्ष वैशाख शुक्ल के अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव को पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
अपने आराध्य देव् होने के चलते सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा व क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के प्रमुख प्रांतीय उपाध्यक्ष रोशन लाल अवस्थी, विनय पांडे अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, त्रिलोकी तिवारी अध्यक्ष अमलीपदर ,श्रवण सतपति ,प्यारेलाल दुबे, मैनपुर से योगेश शर्मा, संजय त्रिवेदी, देवभोग से मनोज मिश्रा ,दुर्गा चरण अवस्थी, देवेंद्र बेहेरा,अनिल बेहरा, राजेश तिवारी गरियाबंद से श्री तेजस शर्मा, बसंत मिश्रा, शिवेश शुक्ला, हर नारायण तिवारी ,जयप्रकाश पात्र
महिला प्रकोष से भारतीय अवतार शर्मा प्रदेश महिला मंच के अध्यक्ष , शीतला पांडे जिला उपाध्यक्ष ,सीमा शुक्ला, सरोज अवस्थी ,खुशबू मिश्रा प्रतिभा प्यारे दुबे आदि ने मिलकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर परशुराम जनमोत्स्व के दिन को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *