भिलाई में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती

भिलाई। संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती बुधवार को भिलाई नगर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अलग अलग स्थानों पर विविध आयोजन हुए इसी क्रम मे सेन समाज सेवा समिति एवं महिला सेन समाज सेवा समिति भिलाई भिलाई सर्व सेन समाज ज़िला दुर्ग के तत्वावधान में भिलाई सेक्टर 5 चौक में सेन जी महाराज की जयंती मनाई गई। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल,भाजपा नेता मनीष पांडे,भाजपा नेता राकेश पांडे,भिलाई महापौर नीरज पाल,दुर्ग विधायक अरुण वोरा,विधायक देवेंद्र यादव के साथ सेन समाज के अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रिकेश सेन द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को चना प्रसादी,आम पना,छाछ,कुल्फी,शरबत एवं मिठाई वितरण किया गया जिससे राहगीरों में आस्था एवं उत्साह का माहौल बना रहा,बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर अध्यक्ष रिकेश सेन ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज ने शोषित मानवता के उद्घार के लिए अनेक कार्य किए।आज आवश्यकता है कि मानव समाज उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चले।उन्होंने अपने संबोधन में सभी से एकजुट होकर सामाजिक संगठन को नई दिशा देने का आह्वान किया तथा सेन जी महाराज के जीवन चरित्र को अपने व्यक्तित्व में ढालने का भी अनुरोध किया। 
कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में सेन समाज के पुरुष,महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व सेन समाज अध्यक्ष भुपेंद्र सेन (भीम)सेन समाज सेवा वरिष्ठ समाज सेवी लक्ष्मीनारायण सेन, सर्व सेन समाज युवा प्रकोष्ट ज़िलाध्यक्ष डिकेश सेन, सेन समाज सेवा समिति के युवा अध्यक्ष सर्व सेन समाज महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष श्रीमती आशा उमरे,डॉ. प्रतीक उमरे,बहुर सेन,घनश्याम उमरे,दिनेश सेन,काजल श्रीवास,रोमन सेन, भिलाई ब्लॉक अध्यक्ष जग्गन्नाथ सेन दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष तोष सेन एवं सैकड़ों की संख्या में सेन समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *