गरियाबंद काष्ठागार कार्यशाला में दुर्घटना से निपटने के लिए गरियाबंद पुलिस ने मिशन जीवन रक्षा योजना का किया शुभारंभ

संध्या सेन @फिंगेश्वर

गरियाबंद पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत में कमी लाने को मिशन जीवन रक्षक शुरू की है। इस योजना के तहत चिन्हाकित अधिक दुर्घटना वाले स्थलों के आसपास बसे गांव के युवाओं को योजना से जोड़ा जाएगा ऐसे प्रत्येक गांव से 5 _5 युवाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, युवाओं को फोन नंबर अधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र पर बोर्ड चस्पा पर लगाया जाएगा ,वही उनके गांव में भी चस्पा कराया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर युवाओं की तत्काल मदद की जा सके। प्रशिक्षित युवाओं का काम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए पुलिस या संजीवनी वाहन के माध्यम से अस्पताल घायलों को पहुंचाना रहेगा। और घटना के बारे में पुलिस को सूचित भी करेंगे। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जी आर ठाकुर ,ने आज डॉक्टरों की टीम के साथ, मंगलवार को गरियाबंद वनकष्टगार के ऑप्शन हाल में, मिशन जीवन रक्षा प्रशिक्षण ग्रामीणों को दिया, जहां अस्पताल से आए डॉक्टरों द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के प्रति सावधानियां बरतने वाली के, साथ उनके उपचार किए जाने की जानकारी डीएमओ के माध्यम से दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *