विक्रम शाह@कुम्हारी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई-3 को तहसील बनाने की घोषणा है, इसे मिलाकर अब जिले में कुल 6 तहसील हो गए हैं साथ ही भिलाई-3, जामुल और कुम्हारी को मिलाकर अनुविभाग बनाने की भी घोषणा हुई है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है विशेषकर कुम्हारी के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसी को लेकर सोमवार को स्थानीय नगरपालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने तमाम जनप्रतिनिधियों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। अपनी बात रखते हुए राजेश्वर ने कहा कि -“हमारे लिए यह सपना था जो अब जाकर साकार हुआ है इसके लिए समस्त नगरवासी मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। चूंकि कुम्हारी की जनता को इससे सबसे ज्यादा राहत मिली है। पाँच गांव से घिरे कुम्हारी को पाटन विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद अपने काम के लिए दुर्ग और धमधा जाना पड़ता था जिसके लिए लोगों को एक लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी किसी कारणवश कार्य पूरा न होने की स्थिति में पुनः जाना लोगों के लिए समय के साथ-साथ आर्थिक क्षति का भी सामना करना पड़ता था। भिलाई-3 कार्यालय खुलने के बाद आमजन को इन तमाम कठिनाइयों से राहत मिल जाएगी। अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता व एल्डरमेन पवन अग्रवाल ने कहा कि कुम्हारी पाँच गांव से घिरा हुआ क्षेत्र है जिसमे कुछ पाटन में कुछ दुर्ग और कुछ लोगों को अपने कार्य के लिए धमधा जाना पड़ता था अब सबकुछ एक ही स्थान पर हो जाएगा जिससे लोगों का समय, और पैसा तो बचेगा ही साथ ही परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाएगी। विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल ने कहा कि काफी लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग रही है लेकिन अब जाकर वर्तमान मुख्यमंत्री ने इसे पूरा किया जो कि स्वागतेय है। पार्षद महेश सोनकर ने कहा कि मेरा मानना है कि इससे आमजन को तो बड़ी राहत मिलेगी ही लेकिन इससे जनप्रतिनिधियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी मसलन हमे अपने वार्डवासियों के लिए निवासी, जाति जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य किसी भी काम के लिए धमधा जाना पड़ता था कई बार समय की कमी से चीजें टल जाती थी ऐसे में हमे भी परेशानी होती थी अब वह स्थिति निर्मित नहीं होगी। पार्षद थनेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। अब हमें लोगों की नाराजगी का सामना नहीं करना पड़ेगा कार्य भी सुचारू रूप से संम्पन्न होंगे। महिला पार्षद नीतू रावते एवं जानकी ध्रुव ने कहा कि सबसे ज्यादा हम महिला पार्षदों को होती थी वार्ड के लोगों के कार्य के लिए हमे धमधा या पाटन जाना पड़ता था। किसी कारणवश काम ना होने की स्थिति में हमे समय निकालकर उसी कार्य के लिए पुनः जाना पड़ता था, महिला होने के नाते हमे बड़ी तकलीफ होती थी चूंकि महिला होने के नाते आवागमन में बड़ी कठिनाई होती थी अब इस घोषणा के बाद हमे बेहद खुशी मिली है और इसके लिए हमसब मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। इसके अलावा प्रेस वार्ता में अपनी बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों में पार्षद के रविकुमार, प्रमोद चंद्राकर, ओम नारायण वर्मा, यूजेन्न्द्र साहू, प्रमोद सिंह राजपूत, ललित राजपूत, तीरथ पटेला, फुसनु कुर्रे, अशोक साहू, कुमारी निषाद एवं सती यादव शामिल थे।
मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर ने कहा क्षेत्र की जनता की ये वर्षों पुरानी मांग थी,जिसे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने पूरा किया। जिससे जनता में भारी उत्साह है।पहले कुम्हारी पालिका क्षेत्र के जंजगिरी ,रामपुर, कुम्हारी,परसदा, कुगदा के लोगों को राजस्व संबंधित प्रकरण के लिए धमधा और पाटन जाना पड़ता था ,अलग-अलग विभागीय अधिकारी होने से दिक्कतें होती थी साथ ही समय और पैसा दोनों व्यय होता था। लेकिन अब एक ही जगह सभी अधिकारी बैठने पर उन्हें बहुत कम दूरी पर भिलाई 3 में ही राजस्व से संबंधित सभी प्रकरण तथा समस्या का निराकरण के लिए सुविधा मिल जाएगी।
