अज्ञात उपद्रवियों द्वारा घर के बॉलकनी में मध्य रात्रि को फटाका फोड़ने की पाटन थाना में किया शिकायत

पाटन। विकास खंड के ग्राम अरसनारा निवासी रोहित कुमार साहू जो कि भारतीय थल सेना में 34 वर्षो से सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनके निवास स्थल मकान जो कि वार्ड क्रमांक सात में दो वर्ष पूर्व निर्माण किया है। उक्त मकान दो मंजिल निर्मित है और जिसमे ऊपर में सामने बरामदा व बॉलकनी है। उक्त बालकनी में अज्ञात उपद्रवी तत्वों के द्वारा फटाका (एटम बम) को जलाकर फेका गया है, जिससे वह बॉलकनी में ही फूटा है। इस तरह का कृत्य करते हुए यह दूसरी बार की घटना हुआ है। पहली बार 09 एवं 10 अप्रेल 2022 की मध्य रात्रि लगभग 12.10 बजे घर के बॉलकनी में फटाका को आग लगाकर फेका गया था जिसके आवाज से घर में निवासरत सभी व्यक्ति नींद से उठ गए थे। दूसरे दिन 10 अप्रेल को रामनवमी को सुबह ऊपर बॉलकनी में जाने पर पता चला कि वह फटाका फूटने की आवाज बॉलकनी से ही आया था और फटाका का अवशेष एवं निशान बॉलकनी से ही था। दिनाँक 25 एवं 26 अप्रेल की मध्य रात्रि 12.20 बजे को घटना की पुनरावृत्ति पुनः दूसरी बार हुआ है । इस बार दो फटाका फोड़ा गया है । एक को नीचे में आहता के अंदर गेट के पास फोड़ा गया है, दूसरा फटाका ऊपर बॉलकनी में फेका गया है। जिसकी आवाज को सुनकर घर के सभी सदस्य एवं आसपास निवासरत पड़ोसी एवं ग्रामवासी भी उठ गये। ग्राम के सरपंच हरिशंकर साहू ने बताया इस तरह रोहित कुमार साहू के मकान मे दो बार फटाका को जलाकर ऊपर बॉलकनी में फेकने का ऐसी ओछी हरकत करने वाले सोची समझी योजना के तहत किया गया कार्य है। जो कि गांव की शांति व्यवस्था को खत्म कर अराजकता व दहशत फैलाने की कोशिश किया जा रहा है। इस तरह के कार्य करने वालो के खिलाफ पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी को लिखित में जानकारी एवं जांच पड़ताल कर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने शिकायत किया गया है। साथ ही रात्रि में पुलिश गाड़ी की पेट्रोलिग करने कहा गया। इस अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू, पंच किशन साहू, रोहित साहू सैनिक, चिंतामणि साहू पूर्व सैनिक,उपस्थित थे।

             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *