छुरा : – तत्कालीन थाना प्रभारी श्री राजेश जगत को कोरोना का में लॉकडाउन के समय उत्कृष्ट एवं जनहित कार्य करने के कारण रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन संरक्षक सदस्य श्री देवसिंह रात्रे द्वारा ट्राफी, साल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला गरियाबंद के तत्वधान में छुरा में कोरोना काल में लॉकडाउन के समय अच्छे एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी अधिकारी को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जिसमें सफाई कर्मचारी से लेकर एसपी कलेक्टर को भी सम्मानित किया गया। उस समय तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश जगत दूसरे स्थान पर ड्यूटी में थे इसलिए सम्मान से वंचित रह गये थे। श्री राजेश जगत ने कोरोना काल में उत्कृष्ट एवं जनहित कार्य किए गए थे इसलिए श्री देव सिंह रात्रे के निजी कार्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन संरक्षक सदस्य देवसिंह रात्रे के हाथों शानदार ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया तथा डॉक्टर एस के प्रजापति ,रेवेंद्र दीक्षित, व्यवसायी चंचल सिन्हा, परसराम साहू द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य जिला में सिर्फ छुरा ब्लॉक में ही है और 120 की आंकड़ा पार कर चुके हैं रेड क्रॉस सोसायटी जिला गरियाबंद द्वारा समय-समय पर कई रचनात्मक कार्य कर चुके हैं।
फिंगेश्वर थाना प्रभारी राजेश जगत सम्मानित
