रानितराई महाविद्यालय का नाम दाऊ रामचंद्र साहू के नाम पर किये जाने का विरोध करने वाले बसपाइयों का साहू समाज ने किया निंदा प्रस्ताव

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन 17 अप्रेल को तेलीगुंडरा में आयोजित किया गया था। जिसमे बतौर मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रानितराई महाविद्यालय का नाम दाऊ रामचंद्र साहू के नाम पर किये जाने की घोषणा मंच के माध्यम से किया था। जिसका साहू समाज एवं क्षेत्र के जनप्रीतिनिधियों ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया था।
विगत दिनों बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा महाविद्यालय का नाम दाऊ रामचंद्र साहू के नाम पर किये जाने का विरोध करते हुए महाविद्यालय का नाम परिवर्तन किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौपा था।
तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सोमवार को ओपन हाल का लोकार्पण एवं कृष्ण कर्मा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिस्ठा के सम्बंध में प्रबंध कार्यकारिणी का बैठक आयोजित किया गया था। जिसमे तहसील साहू संघ पाटन द्वारा दाऊ रामचंद्र साहू के नाम महाविद्यालय के नामकरण के विरोध करने वाले बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के कृत्य को घृणित मानसिकता का परिचायक बताते हुए निंदा किया है। निंदा प्रस्ताव के बाद तहसील साहू संघ पाटन द्वारा एसडीएम पाटन को निंदा प्रस्ताव की प्रतिलिपि सौपा गया।
मौके पर प्रमुख रूप से मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला साहू संघ उपाध्यक्ष नंदलाल साहू,तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,खेमलाल साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,धनराज साहू,दिलीप साहू,गंगादीन साहू,किशोर साहू,पूरन साहू, किशन हिरवानी,महेंद्र साहू डॉ गुलाब साहू,डॉ सुरेश साहू,सरिता साहू, गायत्री साहू, कमलेश्वरी साहू,कालिंदी साहू, हरिशंकर साहू,टेसराम साहू,देवनारायण साहू, देव साहू,अनिल साहू,,डुलेश्वर साहू,रविशंकर साहू,कल्याण साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *