परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत जरगांव रवेली में हिरण के शिकार का मामला सामने है।हिरण का शिकार तीर से किया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी तरुण तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार अभी हिरण शिकार मामले में कोई पकड़ में नहीं आया है। डॉग स्क्वायड व वन विभाग की टीम जांच में जुटा हुआ है।
वन परिक्षेत्र पाण्डुका के जरगांव रवेली में हिरण का शिकार, डॉग स्क्वायड व वन विभाग की टीम शिकारी की कर रहे हैं तलाश
