संध्या सेन@फिंगेश्वर। फिंगेश्वर ब्लाक के ग्राम जेंजरा स्थित शिशु मंदिर में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा शैक्षणिक संस्थान में तोड़ फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। बाते कल रात शराबियो ने शराब पी कर स्कूल की हालत गंभीर कर दिए है ।
शिक्षा के मंदिर में शराबियो द्वारा उत्पात मचाकर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है।स्कूल जैसे पवित्र जगह पर शराब पीकर स्कूल तोड़ फोड़, और स्कूल की पूरी पुस्तक कापी , काग जात सब निकाल कर फाड़ दिए है , ये लोग कौन है कहा का है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है ,गांव की पूर्व सरपंच नीलेश्वरी साहू को गांव के कुछ लोगो ने फोन करके बताया और जैसे ही पता चला तुरंत छान बीन के लिए पहुंची। स्कूल की हालत देखते ही जिला मीडिया सह प्रभारी खुशी साहू को कॉल करके सारी बातें बताई खुशी साहू तुरंत एक्सन लेने की मांग की और कहा कि जैसे ही पता चलता है इन शराबियों के बारे में तो तुरंत शिकायत कर थाना में मामला दर्ज करवा जाय ।
शराबियों ने की शिशु मंदिर में तोड़ फोड़
