दो विषय मे स्नातक सहायक शिक्षको को भी मिलेगी पदोन्नति


रायपुर। दो विषयों में स्नातक की डिग्री लेने वाले सहायक शिक्षकों को दोनों विषयों में पात्र माना जाए उक्त मांग स्कूल शिक्षा मंत्री से वीरेंद्र दुबे प्रदेश अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ ने की थी। सहायक शिक्षकों की मांग मान ली गई है।
शिक्षको की पदोन्नति के संबंध में शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यदि किसी सहायक शिक्षक ने दो विषयों में स्नातक की डिग्री ली है, तो वो दोनो विषयों के लिए पात्र होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक सहायक शिक्षकों की पदोन्नति के संबंध में मार्गदर्शन दिया है।
उक्त आदेश जारी होने पर चेतन सिंह परिहार,शेखर नागवंशी, संजीव मानिकपूरी,लक्ष्मीनारायण साहू,दिलीप देशमुख, विनोद देवांगन, विक्रांत तिवारी, महेश ठाकरे,प्रमोद साहू,सत्यनारायण वर्मा,रोहित डडसेना,किशोर वर्मा,अजय सिंह ठाकुर,मनोज महतो,धनेश नेताम,राकेश हरमुख,महेंद्र चौरे,ईश्वर राय, रामफल कौशिक, राजेश कौशिक, पंचराम सारथी, कुलेश्वर ठाकुर,मोहन साहू,विनोद कुमार ठाकुर,अशोक कुमार साहू, चेतन दास साहू,बसंत मंडावी, विजय श्रीवास्तव आदि सहायक शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *