बसपा कार्यकर्ताओं ने रानितराई महाविद्यालय का नाम दाऊ रामचन्द्र साहू के नाम किये जाने का किया विरोध,पाटन को जिला बनाये जाने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

पाटन। ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह में बतौर मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने ग्राम रानितराई के नवीन महाविद्यालय का नाम छत्तीसगढ़ शासन से दानवीर भामाशाह सम्मान प्राप्त स्व. दाऊ रामचंद्र साहू के नाम किये जाने की घोषणा किये थे। दाऊ स्व रामचंद्र साहू के नाम पर महाविद्यालय का नाम किये जाने पर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया था।

दाऊ स्व रामचंद्र साहू के नाम पर महाविद्यालय का नाम किये जाने पर ग्राम अशोगा निवासी एवं बहुजन समाज पार्टी के दुर्ग जिला महासचिव राजेंद्र बघेल, जोन प्रभारी दीपक चंद्राकर, ग्राम पंचायत रूही के सरपंच भारतीय जांगड़े ,पंच श्रीमती अश्वनी साहू, पंच गिरधारी यदु, ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता दीपक कोसे ,लक्ष्मीकांत ठाकुर ने विरोध जताया है।

आज दोपहर 12:15 बजे एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचकर अपनी प्रमुख मांग मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल द्वारा विगत दिनों रानीतराई नवीन महाविद्यालय के नाम को तेलीगुंडरा निवासी स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू के नाम से नामकरण की घोषणा को निरस्त कर उपरोक्त आवेदन पत्र में उल्लेखित ग्राम रानीतराई, अशोगा या सूरपा के नामों से उपरोक्त महाविद्यालय का नामकरण की घोषणा किए जाने एवं तहसील पाटन को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *