भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा एवम राजिम मंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकताओं को किया सम्मानित, कोरोना काल में निभाई थी अहम भूमिका

संध्या सेन@फिंगेश्वर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार जिला महिला मोर्चा अंजू नायक महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव के नेतृत्व में आज राजिम मंडल में जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन के विशेष सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं बहनों का जिन्होंने कोरोना काल में सहयोग किया है 21 शक्ति केंद्र की बहनों का (41संख्या) का, समस्त अतिथियों के कर कमलों द्वारा साड़ी भेंट देकर और गुलाल के टीके से सम्मान किया सभी अतिथियों ने आंगनबाड़ी की महिलाओं बहनों का कोरोणा काल में सेवा देने की प्रशंसा की और समस्त बहनों को भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से धन्यवाद दिया।
आज के इस सम्मान में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू जी राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जिला अध्यक्ष माननीय राजेश साहू , पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय डॉक्टर राम कुमार साहु , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा , राजिम नगर अध्यक्ष रेखा सोनकर, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा,(राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा के द्वारा भी सहयोग मिला महिला मोर्चा को)
पूर्व जिला मंडल अध्यक्ष सोम प्रकाश साहू , पटेल समाज जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल , नगर सभापति पुष्पा गोस्वामी जी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीरा साहू, जिला मंत्री धान बाई साहू , सभी सम्मानीय सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री भारती साहू , महिला मोर्चा मंडल महामंत्री ने किया , जेंनरा सरपंच हीरामणि साहू, जनपद सदस्य महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नीरा साहू, महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्मी श्रीवास्तव, सह प्रभारी खुशी साहू उपस्थित रहे।
