स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भाजपाइयों ने की शहीद स्थल की सफाई

उतई (न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज विश्व धरोहर(विरासत दिवस) के सुअवसर पर नगर पंचायत उतई के सद्भावना चौक में अमर शहीद स्थल पर साफ सफाई अभियान चलाकर के अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू, भाजपा उतई नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, गीतेश वर्मा, ओपी चन्द्राकर जी, सुरेन्द्र चन्द्राकर जी, प्रांजल सोनवानी, प्रशांत विश्वकर्मा, डुमेश साहू, एवं सुनील साहू आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *